किसान

पिछले 8 साल में #अमरीका की सरकार ने 7 साल दूध के दाम #दूध #किसान की लागत से कम रखे और सिर्फ 1 साल ही दूध के दाम दूध किसान की लागत से ज्यादा रखे....इस किसान विरोधी नीति के चलते आज अमरीका में छोटे दूध किसानों की हालात बहुत खराब हो गई है....

👉अमरीका की सरकार ने अपनी नीति बड़ी बड़ी डेरियों के अनुसार बना ली जिसके चलते छोटे दूध किसान या तो डेरियां बेच कर निकल रहे हैं ये फिर ढेरियां बंद कर रहे हैं...अमरीका के मात्र 1 राज्य विस्कॉन्सिन में ही जून महीने में ही 54 डेरी फार्म बिक गए और पिछले जुलाई से अब तक कुल 338 डेरी फार्म बिक गए....हो ये रहा है की बड़ी बड़ी डेरियां छोटे किसानों की डेरियों को खरीद रही हैं...कारण ये है की "Economics of Scale " के चलते बड़ी डेरियां तो थोड़ा बहुत मुनाफा निकाल लेती हैं लेकिन छोटे किसान लागत ज्यादा होने के चलते इस खेल में बड़ी डेरियों का नुकाबला नहीं कर पाते और फिर उन्हें इस धंधे से बाहर निकलना पड़ता है.....कुछ ऐसा ही खेल हमारे यहाँ #हिन्दुस्तान में भी हो सकता है क्योंकि सरकार बाहर की बड़ी बड़ी दूध उत्पादक कंपनियां को भारत में लाना चाहती हैं...और अगर ऐसा होता है तो हमारे छोटा किसान और छोटी #देसी डेरियां इन बड़े अंतराष्ट्रीय डेरी खिलाड़ियों के रहमो-करम पर होंगे....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SBI BANK